Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ महोत्सव में इस बार दिखेगा शिल्प, संस्कृति, व्यापार और परंपराओं का संगम, विधायक संजय पाठक जुटे तैयारियों में

IMG 20230501 WA0035

Vijayraghavgarh Mahotsav जीवन में उमंग और उत्साह भरने वाले विजयराघवगढ़ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 15 मई से 15 जून तक बंजारी में यह आयोजित होगा। विजयराघवगढ़ महोत्सव, रूपरेखा तैयार करने में लगे हैं प्रधान सेवक MLA संजय पाठक जुटे हैं। श्री 108 युवराज स्वामी श्री बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज की उपस्थित में 3 मई को भूमिपूजन होगा।

अपनी समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत अद्वितीय और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध विजयराघवगढ़ में वर्षो से आयोजित होते आए विजयराघवगढ़ महोत्सव को इस वर्ष कुछ विशेष ढंग से मनाया जाएगा जिसमें जीवन में उमंग और उत्साह भरने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कला, शिल्प, संस्कृति, व्यापार और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र के प्रधान सेवक विधायक संजय पाठक क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के साथ इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में लगे हैं। आज प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा भी इस कार्यक्रम की तैयारियों को देखने स्थल पर पहुंचे ।

विजयराघवगढ़ से सटे ग्राम बंजारी में 15 मई से 15 जून तक विजयराघवगढ़ महोत्सव आयोजन किया जाना तय हुआ है इस आयोजन के लिए 3 मई बुधवार को भूमिपूजन महान संत परम पूज्य श्री 108 युवराज स्वामी श्री बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज की उपस्थित में सुबह 11 बजे सम्पन्न होगा ।

विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों विधाओं के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही आकर्षक एवं मनोरंजक झूले, खेलकूद के स्टॉल आदि महोत्सव के आकर्षक होंगे। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन के माध्यम से जोडऩे का काम मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों एवं बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। विजयराघवगढ़ महोत्सव में मेले में देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस, एरोप्लेन, मिनी टे्रन, पिग्गी ट्रेन, कटर पिलर आदि मनोरंजन से भरपूर कई प्रकार के झूले मेले में आकर्षक का केंद्र रहेंगे।

Exit mobile version