Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ महोत्सव में UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को किया जाएगा आमंत्रित: संजय पाठक

wp 1683117087779

vijayraghavgarh mahotsav विजयराघवगढ़ ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में अगले एक माह तक कटनी जिले की ऐतिहासिक धरा विविध धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक व्यवसायिक गतिविधियों से चर्चित रहेगी। इस आयोजन के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया जाएगा कई प्रदेशों के विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया जाएगा। विजयराघवगढ़ महोत्सव के रूप में एक माह तक यहां आयोजनों की श्रंखला अनवरत जारी रहेगी। आज उस महोत्सव के भूमि पूजन कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक संजय पाठक ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विजयराघवगढ़ में 15 मैं से 15 जून तक आयोजित होने वाले महोत्सव का आगाज बुधवार को हुआ। युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी की उपस्थिति में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी। उल्लेखनीय है कि महानदी के तट पर स्थित राजा पहाड़ में 108 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा स्थापित कराई जाएगी। इसी तारतम्य में स्टेडियम के सामने विशाल मैदान में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम जारी होगा।

संतों का मिलेगा सनिध्य

यहां एक माह तक मेले का आयोजन भी होगा। खास बात यह है की इस आयोजन में महान संतों का सान्निध्य सभी को प्राप्त होगा। इसके अलावा यहां मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। बुधवार को इस कार्यक्रम की शुरुआत भूमिपूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ।

घर घर से एकत्र होंगी धातुएं, सभी से सहयोग की अपील

पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक श्री पाठक ने कहा की यह वृहद कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल होगा। उन्होंने सबसे यह भी अपील किया की भगवान परशुराम की प्रतिमा निर्माण के लिए घर घर से धातुओं का संग्रह किया जाएगा जिसमें सभी अपना सहयोग प्रदान करें।

विशाल प्रतिमा के लिए 18 माह का समय 

विधायक श्री पाठक ने बताया की विशाल प्रतिमा निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। इसके बाद पहाड़ी में प्रतिमा की स्थापना होगी। इस कार्य में 18 माह लग सकते हैं। श्री पाठक ने बताया की स्वामी राम भद्राचार्य जी द्वारा प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया जायेगा।

विजयराघवगढ़ महोत्सव के लिए भूमि पूजन के साथ ही तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम में दूसरे राज्यों से मंत्री, विधायक भी सहभागी बनेंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का होगा। इस अवसर पर विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय सतीश तिवारी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version