Site icon Yashbharat.com

वादाखिलाफी से नाराज 5 हजार अध्यापक आज निकाली महारैली

yashbharat mono

जबलपुर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर अध्यापकों को शिक्षक बनाने की वादाखिलाफी से नाराज प्रदेश भर के करीब 5 हजार अध्यापक आज शहर में आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले बैठकर रणनीति बना रहे हैं इसके बाद महारैली निकालकर आंदोलन का शंखनाद भी करेंगे

आजाद अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन कर एक विभाग, एक कैडर करने की घोषणा की थी। लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी आदेश जारी नहीं किए।

गुरुजी, संविदा शिक्षकों की लंबित मांगों का भी आज तक निराकरण नहीं किया गया। सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में संघ के नेतृत्व में सोमवार को मदनमहल स्थित कच्छ पाटीदार भवन में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

इसके बाद अपरान्ह 3 बजे मदनमहल से छोटी लाइन फाटक, शास्त्री ब्रिज, बस स्टैंड, नौदरा ब्रिज होते हुए घंटाघर तक महारैली निकाली जाएगी। यहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संघ के प्रांताध्यक्ष ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर के करीब 5 हजार अध्यापक, संघ पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हैं। जिसमें प्रांतीय महामंत्री जावेद खान सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय सचिव राजा भैय्या चौकसे, संभागीय अध्यक्ष गोविंद बिसेन, जिला अध्यक्ष डीके विश्वकर्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version