jabalpur

वर्दी में छलक रहे थे जाम

जबलपुर। मंगलवार की सुबह से ही पुलिस विभाग के साथसाथ सारे शहर में दो तस्वीरें  मकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसमें पुलिस के तीन अधिकारी एक होटल के बंद कमरे में पैमाने छलका रहे हैं।

पुलिस के तीन अधिकारी बंद कमरे में सजाकर बैठे हैं महफिल

बंद कमरे में शराब पीना कोई गलत बात नहीं है लेकिन पुलिस के ये अधिकारी वर्दी पहने दिख रहे हैं। इनके कंधे पर सितारे चमक रहे हैं जो इनके औहदे को बताते हैं। हिंदुस्तान में खाकी एक ऐसा रंग समझा जाता है जो अन्याय को खतम करता है और समाज में सुरक्षा का भाव पैदा करता है  किन अब वर्दी पहनकर सुरा सेवन की तस्वीरें चर्चा के साथ-साथ लोगों को आश्चर्य में भी डाल रही हैं।

हो रही ठिठोली
यदि तस्वीर को गौर से देखें तो पुलिस के एक अधिकारी सोफे पर बैठे हुए हैं उनके सामने टेबिल रखी है
जिसमें शराब की गिलास के साथ-साथ खाने-पीने के सामान भी सजा हुआ है। वहीं उनके बगल में खड़े
अधिकारी के दूसरे अधिकारी अपने हाथ में एक शराब की बोतल लिए हुए हैं जिसे पहला अधिकारी ठिठोली करते हुए छीनने का प्रयास कर रहा हैं। दोनों के चेहरे के भाव देखकर समझा जा सकता है कि ये किस हालात में हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक अन्य अधिकारी इन दोनों को बैठे निहार रहे हैं। वहीं तस्वीर में चौथे शक्‍स की पहचान नहीं हो पायी है।

वर्दी का तो करते लिहाज
पिछले दिनों हुए पुलिस दरबार के दौरान पुलिस कप्तान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ
शदों में हिदायत दी थी कि वे शराब का सेवन करें यह उनका निजी मामला है लेकिन ड्यूटी के
दौरान और वर्दी पहनकर शराब का सेवन न करें। लेकिन यहां न तो ये अधिकारी नैतिकता दिखा रहे
हैं न ही वर्दी का लिहाज कर रहे हैं और न ही अपने कप्तान के आदेश का पालन कर रहे हैं।

सामाजिक सरोकार
यश भारत के पास इस पूरे सुरा सेवन की साफ तस्वीरें हैं लेकिन इन पुलिस के अधिकारियों पर समाज के निर्माण और सुरक्षा का दायित्व है। यदि इस तरह का कृत्य करते हुए इस तरह की तस्वीर सामने आती हैं तो समाज का इनसे विश्वास कमजोर होगा साथ ही इनके व्यितगत जीवन पर भी एक दाग लगेगा जिसके चलते यश भारत इनके चेहरे व नाम सार्वजनिक नहीं कर रहा है लेकिन पुलिस के वरिष्ठतम अधिकारी इस विषय को n  संज्ञान में लें और स्वयं इस तरह के आचरण पर उचित निर्णय लें।

 

Leave a Reply

Back to top button