युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय, मांझी समाज ने किया परिचय सम्मेलन का आयोजन
छात्रों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, रविवार को होंगे दो दर्जन जोड़ों के विवाह
कटनी। सामूहिक आदर्श विवाह जैसे आयोजन वर्तमान समय की जरूरत बन गए है। ऐसे आयोजनों से न केवल आडम्बर और फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, वरन दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर भी अंकुश लगता है। माझी समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से ऐसे आयोजन कटनी में किए जा रहे हैं। इसके लिए माझी समाज बधाई की पात्र है।
यह उद्गार महापौर शशांक श्रीवास्तव ने नगर निगम कम्युनिटी हॉल में माझी समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर से समाजसेवी नत्थूलाल सोंधिया, मंजीलाल बर्मन, शहडोल से हरिशंकर वर्मा, रामस्वरूप वर्मा कैमोरी व आर पी कश्यप नरसिंहपुर मंचासीन रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने गुहराज निषादराज के तैलचित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्वलित करते हुए परिचय सम्मेलन की शुरूआत की। इसके उपरांत अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कटनी में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही पूरी टीम को साधुवाद दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कटनी और आसपास के कई जिलों से आए स्वाजातीय बंधुओं ने अपने युवक-युवतियों के मंच से परिचय कराकर आयोजन को सफल बनाया। सम्मेलन का संचालन जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया, उप संचालक विजय सोंधिया एवं उपाध्यक्ष राजेश निषाद ने किया। महापौर के साथ एमआईसी सदस्य अभिषेक ताम्रकार, पार्षद सीमा जैन सोगानी, कमलेश चौधरी, श्रीमती सर्जना कंदेले, श्रीमती पार्वती निषाद व एल्डरमेन नीरा सेठिया की उपस्थिति रही।
परिचय के दौरान ही तय हुए कई जोड़े
मांझी समाज जिला कटनी द्वारा नगर निगम कम्युनिटी हॉल में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में कटनी और बाहर से आए डेढ़ सैकड़ा से अधिक युवक-युवतियों द्वारा पंजीयन कराकर मंच से अपना परिचय दिया गया। परिचय के दौरान ही कई जोड़े शादियों के लिए तय हो गए। जिनके विवाह रविवार को सामूहिक आदर्श विवाह महायज्ञ में कराए जा रहे हैं। परिचय सम्मेलन में कटनी और बाहर से आए हजारों स्वाजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के तीसरे चरण में मांझी समाज द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान करीब ७० बच्चों को मंच से सम्मानित किया गया।
सामूहिक आदर्श विवाह महायज्ञ रविवार को
मांझी समाज जिला कटनी के तत्वावधान में सामूहिक आदर्श विवाह महायज्ञ २९ अपै्रल रविवार को नगर निगम कम्युनिटी हॉल में बड़वारा क्षेत्र के विधायक एवं मांझी समाज के संरक्षक मोती कश्यप के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है। महायज्ञ में करीब दो दर्जन जोड़ों के विवाह हिन्दू रीति रिवाज से गायत्री मंदिर जबलपुर के पुरोहित राजकुमार बर्मन व अन्य पुरोहितों द्वारा संपन्न करवाए जाएंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए समाज द्वारा आयोजनस्थल नगर निगम कम्युनिटी हॉल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। बाहर से आने वाले स्वाजातीय बंधुओं के रूकने की व्यवस्था हॉल में ही की गई है।
इनकी रही उपस्थिति
मांझी समाज के संरक्षक सुखराम निषाद, बाबू भैया सोंधिया, योगेश सोंधिया, गोवर्धन बर्मन, गौरीशंकर सोंधिया, माणिकलाल वर्मा, राजेन्द्र सोंधिया, दीपक माझी, जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया, उपाध्यक्ष राजेश निषाद, महामंत्री प्रकाश सोंधिया, सचिव सचिन कश्यप, कार्यक्रम अध्यक्ष रविकांत रैकवार, कोषाध्यक्ष दिनेश बर्मन, महिला जिलाध्यक्ष रजनी बर्मन, शहर महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बर्मन, उपाध्यक्ष वर्षा रैकवार, ग्रामीण अध्यक्ष माया बर्मन, नगराध्यक्ष आशीष रैकवार, जिलामंत्री प्रकाश रैकवार, उप कोषाध्यक्ष रमेश रैकवार, उप संचालक विजय सोंधिया, सजावट प्रभारी सोनू सोंधिया, नगर उपाध्यक्ष नितिन रैकवार, श्याम निषाद, पंकज बर्मन, प्रदीप रैकवार, किशन निषाद, नरेश बर्मन, संतू बर्मन, राहुल बर्मन, प्रकाश रैकवार मंूगाबाई कालोनी, सुरेश बर्मन देवगांव, दिनेश सोंधिया, सोमेन्द्र बर्मन निक्की, सुनील रैकवार निवार, प्रकाशचंद्र रैकवार, जितेन्द्र सोंधिया, भीम बर्मन, दुर्गेश बर्मन, पार्वती निषाद पार्षद, श्रीमती पार्वती रैकवार, शिवकुमारी कश्यप, श्रीमती किरण सोंधिया, रेखा सोंधिया, श्रीमती नूपुर रैकवार, अंजली सोंधिया, पुष्पाजंली सोंधिया, हनी कश्यप, ग्लोरी कश्यप, ओमप्रकाश सोंधिया, राजकुमार सोंधिया, रवि बर्मन, किशन निषाद, आशीष बर्मन रेलवे व उमेश सोंधिया की उपस्थिति रही।
