वन नेशन वन राशन कार्ड; आधार से जुड़ा राशन कार्ड, अब किसी भी दुकान से ले सकेंगे राशन
आशीष शुक्ला..
जबलपुर, यशभारत। जिले के 99 फीसद राशन कार्डधारियों के आधार नंबर को कार्ड से लिंक किया जा चुका है। आधार लिंक करने की प्रक्रिया के बाद सेंट्रल सर्वर में सभी कार्डधारियों का आंकड़ा दर्ज हो गया है। केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अब कार्डधारी जिले सहित अन्य जिलों या किसी अन्य राज्य की राशन दुकान से भी खाद्यान्न् प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य ही लोगों को आसानी से कहीं भी रहते हुए खाद्यान्न् उपलब्ध कराना है।
तीन लाख से ज्यादा कार्डधारी है जिले में
जिले में तीन लाख 34 हजार से ज्यादा कार्डधारियों के आधार लिंक करने पर काम किया गया था* हालांकि कोरोना संक्रमण काल में यह काम लगभग चार माह बाधित हुआ। यही वजह है कि जैसे-जैसे कोविड नियमों को शिथिल किया गया। तभी से खाद्य विभाग और निकाय के अमले के द्वारा आधार नंबर लिंक की प्रक्रिया को पूरा किया जा सका। फिलहाल कुछ कार्डधारी अब भी राशन दुकान या संबंधित काउंटरों तक आधार नंबर लेकर नहीं पहुंचते हैं।
अब यह भी देखा जाएगा कि इनमें से कितने कार्डधारी शहर छोड़कर जा चुके हैं या फिर मृत तो नहीं हो गए विदित हो कि अब भी अधिकांश कार्डधारियों के राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं है वह राशन के लिए परेशान हो रहे हैं। दुकाानदार भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
संजय खरे, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी ऩे बताया कि जिले में आधार सीडिंग का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है कुछ कार्डधारी जो बचे हैं, उनकी जानकारी भी अलग से प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।