Site icon Yashbharat.com

वकील ने कहा- रिप्ड जींस वाली लड़कियों को छेड़ना देशभक्ति, रेप करना राष्ट्रीय फर्ज

ripped jeans

मिस्र के एक प्रमुख दक्षिणपंथी नेता और वकील नबीह अल-वाहश के लड़कियों पर दिए आपत्तिजनक बयान पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है। एक टीवी शो के दौरान नबीह ने कहा दिया कि रिप्ड जींस पहनने वाली लड़कियों का बलात्कार करना पुरुषों का राष्ट्रीय कर्तव्य है। नबीह ने टीवी शो में कहा कि जो लड़कियां अपने शरीर का कोई भी हिस्सा दिखाती हैं वो मर्दों को अपना शोषण करने का “न्योता” देती हैं। नबीह ने ये आपत्तिजनक बातें अल-असीमा चैनल के इनफ्राद टीवी शो में कहीं। टीवी कार्यक्रम में देह व्यापार और यौन दुराचार को बढ़ावा देने के खिलाफ बनाए जाने कानून के मसौदे पर बहस हो रही थी।

कार्यक्रम के दौरान नबीह ने कहा, “जब आप सड़क पर किसी लड़की को पीछे का आधा हिस्सा दिखाते हुए चलते देखते हैं तो आपको खुशी मिलती है?” नबीह ने आगे कहा, “मैं कहता हूं कि जब एक लड़की ऐसी हालत में घूमे तो उसका यौन शोषण करना देशभक्ति है और उसका बलात्कार करना राष्ट्रीय कर्तव्य है।” नबीह के बयान पर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रक्रिया हुई। मिस्र का राष्ट्रीय महिला आयोग ने नबीह और टीवी चैनल के खिलाफ देश के अटार्नी जनरल से शिकायत करने की घोषणा की है। मिस्र के महिला आयोग ने कहा कि वो देश की सर्वोच्च अदालत में टीवी चैनलों पर ऐसी विवादित व्यक्तिों को बुलाने पर रोक लगाने की मांग करेगा।

Exit mobile version