वंदे भारत मिशन LIVE: UAE से केरल पहुंचे 363 यात्री, आज पहुंचेंगी 6 और फ्लाइट, पूरा शेड्यूल

कोच्चि. विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने का मिशन शुरू हो गया है. देर रात संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे लोगों की दो फ्लाइट केरल में लैंड कर चुकी है. इसमें 363 भारतीय नागरिक थे. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 452 से 181 यात्री कोचीन एयरपोर्ट पर पहुंचे. एयर इंडिया की एक और फ्लाइट IX 344 ने केरल के कोजिकोड एयरपोर्ट पर लैंड किया. इस फ्लाट में भी 180 से ज्यादा यात्री थे. सरकार ने इसे ‘वंदे भारत मिशन’ नाम दिया है.
सिर्फ कोविड-19 के निगेटिव लोगों को विमान में चढ़ने की अनुमति दी गई है. इन्हें वापस लौटने पर आईसोलेशन वॉर्ड में रखा जाएगा. सिर्फ गर्भवती महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को घर जाने की छूट दी गई है. आज कई और फ्लाइट का इंतज़ार है
यहां पढ़ें ताजा अपडेट:
सिंगापुर से दिल्ली की फ्लाइट दिन में 12 बजे पहुंचेगी. इसमें करीब 235 यात्री सवार हैं.
ढाका से श्रीनगर की फ्लाट में 165 स्टूडेंट्स आ रहे हैं. पहले इस फ्लाइट को दिल्ली में भी रुकना था. लेकिन अब ये सीधे श्रीनगर लैंड करेगी.
बहरीन से कोच्चि की फ्लाइट रात साढ़े 11 बजे पहुंचेगी. इसमें 177 यात्री हैं.
दुबई से चेन्नई की फ्लाइट में 177 लोग सवार होंगे. ये फ्लाइट रात 8 बजकर 10 मिनट पर लैंड करेगी.
कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा बंद होने के कारण करीब 50 दिन से दुबई हवाईअड्डे पर फंसे दो भारतीय जुड़वां भाईयों ने बृहस्पतिवार को तब राहत की सांस ली जब उन्हें पता चला कि दुबई से भारत वापसी के विमान में सवार होने वाले वे होंगे.
जुड़वां भाई 18 मार्च को लिस्बन से निकले थे और अगले दिन दुबई पहुंचे. उसी दिन उन्हें तिरुवनंतपुरम के विमान में चढ़ना था. वहां उन्हें बताया गया कि इसके लिए भारत से विमान में सवार होने की इजाजत लेनी होगी. वे यूरोप से आए थे इसलिए उन्हें ये इजाजत नहीं मिली और वे विमान में सवार नहीं हो पाए.
ढाका से सुबह 7 बजे 167 यात्री श्रीनगर के लिए रवाना हुए हैं. एययपोर्ट पर भारतीय नागरिकों की भीड़ देखी जा रही है. ये सब 11 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
मुंबई से रियाद- 9am – 11:45am
रियाद से कैलिकट-12:45PM – 8;30pm
कैलिकट से मुंबई- 9pm- 11pm








