Site icon Yashbharat.com

लोकायुक्त का शिकंजा, 3500 रुपए की रिश्वत लेते RI गिरफ्तार

Lokayukta chhapa

छतरपुर : राजस्व विभाग में पदस्थ एक RI को लोकायुक्त सागर पुलिस की टीम ने 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिजावर तहसील के ग्राम रगौली सर्किल में पदस्थ RI शोभालाल अवस्थी ग्राम रगौली के ही काश्तकार कमलेश सिंह लोधी से उसकी जमीन का सीमांकर कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

राजस्व निरीक्षक की मांग से तंग आकर किसान कमलेश सिंह लोधी ने लोकायुक्त सागर पुलिस थाने में शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने बिजावर तहसील के ग्राम रगौली में पदस्थ राजस्व निरीक्षक शोभालाल अवस्थी को 3500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त टीम ने मातगुंवा थाने ले जाकर राजस्व निरीक्षक शोभालाल अवस्थी के खिलाफ नियमानुसार विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

Exit mobile version