Site icon Yashbharat.com

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना से संक्रमित, दिल्ली में AIIMS कोविड सेंटर में भर्ती

21 03 2021 om birla 21484798 135812104

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोरोना संक्रमित हो गए हैं और एम्स दिल्ली में भार्ती हैं। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी है। इसके अनुसार वह 19 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 20 मार्च को निगरानी के लिए एम्स कोविड सेंटर में भर्ती हुए। अस्पताल के अनुसार फिलहाल उनकी हालत बेहतर है। लोकसभा स्पीकर ऐसे समय में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है। बजट सत्र का दूसरा चरण आठ मार्च को शुरू हुआ और आठ अप्रैल तक चलेगा।

बता दें कि देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए मामले सामने आए। वहीं 197 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक 1,15,99,130 मामले सामने आ गए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 3,09,087 हो गया है। 1,59,755 लोगों की अब तक मौत हो गई है। इससे पहले 26 नवंबर एक दिन में 44,489 मामले सामने आए थे। दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आठ राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

Exit mobile version