नई दिल्ली: विपक्षी कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन के दो अलग-अलग प्रस्ताव दिए गए हैं जिन्हें लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने विचारार्थ स्वीकार कर लिया। प्रश्नकाल के तुरंत बाद खडग़े ने कहा कि नियम 220 के तहत वह मामला उठा रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन को गुमराह करने वाला बयान दिया है। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर राफेल सौदे को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। दोनों प्रस्तावों को अध्यक्ष ने विचारार्थ स्वीकार कर लिया।
सुमित्रा महाजन ने कहा कि ये प्रस्ताव उनके पास विचाराधीन हैं और वह जल्द ही उन पर उचित निर्णय लेंगी। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आपत्ति व्यक्त की कि सत्ता पक्ष की ओर से केवल एक प्रस्ताव स्वीकार किया है जबकि विपक्ष की ओर से दो प्रस्ताव। लेकिन, महाजन ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सदस्यों की ओर से पांच प्रस्ताव प्रधानमंत्री के विरुद्ध और पांच अलग प्रस्ताव रक्षा मंत्री के विरुद्ध पेश किए गए थे जिनमें से उन्होंने प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री यानी दो अलग-अलग व्यक्तियों के विरुद्ध एक-एक प्रस्ताव को स्वीकार किया है जबकि सत्ता पक्ष की ओर से पार्टी के मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर से एक ही व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध चार प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसलिए उन्होंने एक प्रस्ताव ही स्वीकार किया है।
इस प्रकार से एक-एक व्यक्ति के विरुद्ध एक-एक प्रस्ताव ही स्वीकार किया गया है। इसके बाद ठाकुर ने एक पंक्ति में अपना वक्तव्य पढ़ा कि राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर सदन को गुमराह करने वाला तथ्यहीन बयान दिया है जिस पर फ्रांस के राष्ट्रपति को भी बयान जारी करके खंडन करना पड़ा है जिससे देश की बदनामी हुई है। इसलिए गांधी के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
-
डीजीपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं थम रहा रील्स का क्रेज, क्या MP में भी लागू होगी सोशल मीडिया पॉलिसी? -
नेपाल में तबाही के बाद हरकत में भारत: पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, सीमा पर SSB तैनात, जल्द पहुंचेगी राहत सामग्री -
नाले के पुनर्निर्माण के लिए खुदाई करके नाला निर्माण पूरा कराना भूले अधिकारी, माधवनगर गेट के पास प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार -
मध्य प्रदेश में UCC बिल को राज्यपाल की हरी झंडी, राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव -
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनी अट्टम द्वारा आयोजित ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए चयनित हुईं शहर की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया -
Katni: गहोई समाज का 21वां कजलियाँ मिलन समारोह 30 अगस्त को, 10 वयोवृद्ध होंगे सम्मानित -
गंगा एक्सप्रेसवे: अब प्रयागराज से सीधे हरिद्वार तक दौड़ेगी गाड़ियां, यूपी कैबिनेट ने दी हरी झंडी -
सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई -
नेपाल में कुदरत का कहर: रसुवा में तिब्बत से आई बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता -
नेपाल बाढ़ हादसा: रसुवा में लापता 291 विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय शामिल, +977-9851289445जारी हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
महंगाई पर करारा प्रहार: दिल्ली समेत 5 प्रमुख शहरों को मिलेगी ₹35 किलो प्याज, नासिक से 800 मीट्रिक टन प्याज लेकर निकली ‘कांदा एक्सप्रेस’ -
तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई भारी तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका; 5 जिलों में अलर्ट जारी -
घर खड़ी रही कार, फिर भी कट गया टोल: MPRDC के ‘जादुई’ फास्टैग सिस्टम से उड़ गए ₹88 -
भाई को राखी बांधने से पहले भगवान गणेश को क्यों अर्पित करते हैं रक्षा सूत्र? जानें धार्मिक महत्व व शुभ मुहूर्त -
सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल -
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामला: कैबिनेट का फैसला, मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी सरकार -
लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तान में बड़ा विस्तार: सिंध में बनाए 7 नए मरकज, ISI और सरकारी तंत्र से मिल रही सुरक्षा -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे मालनपुर में गोदरेज की नई इकाई का शुभारंभ -
शक्कर के बाद अब गुड़ के दामों में उछाल: त्योहारी सीजन से पहले बढ़ा महंगाई का बोझ
