Site icon Yashbharat.com

लोकसभा ने रचा इतिहास, 128 फीसद हुआ काम, अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को बताया

images 93 1

नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा ने अपने पहले ही सत्र में कामकाज का नया इतिहास रच दिया है। गुरुवार को लोकसभा में वित्त विधेयक पारित होने के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक सदन ने 128 फीसद काम किया है। सदन में किए गए इस कामकाज को लेकर उन्होंने खुशी भी जताई। नई सरकार के गठन के बाद लोकसभा में इस बार कामकाज का माहौल बदला हुआ है।

हालांकि, अभी संसद का सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। इस बीच सत्र के कार्यकाल को बढ़ाने का भी प्रस्ताव किया गया है। प्रेट्र के अनुसार, लोकसभा सदस्यों ने आम बजट पर 17 घंटे, रेलवे संबंधी अनुपूरक मांगों पर 13 घंटे, सड़क व परिवहन संबंधी मांगों पर 7.44 घंटे तक चर्चा की।

पिछले कुछ दिनों में शून्य काल नहीं चला, लेकिन बिरला ने सदस्यों को जनहित के तत्काल महत्व के मुद्दों को शाम करीब छह बजे उठाने की अनुमति दी।

इसी प्रकार ग्र्रामीण विकास व कृषि मंत्रालयों से संबंधी अनुपूरक मांगों पर 10.36 घंटे व युवा तथा खेल मामलों के मंत्रालय से जुड़े मुद्दों पर 4.14 घंटे तक चर्चा की।

Exit mobile version