लोकसभा चुनावों का सेमिफाइनल : यूपी 112 में बढ़ेगी कॉल टेकर्स की संख्या, महिला कर्मचारियों के आंदोलन के बाद फैसला
लोकसभा चुनावों का सेमिफाइनल : यूपी 112 में बढ़ेगी कॉल टेकर्स की संख्या, महिला कर्मचारियों के आंदोलन के बाद फैसला, यूपी 112 हेल्पलाइन में महिला कर्मचारियों के आंदोलन के बाद कॉल टेकर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी. यूपी 112 हेल्पलाइन को अपग्रेड किया जा रहा है. अपग्रेडेशन के बाद 24 घंटे में 1.30 लाख कॉल रिसीव की जा सकेंगी. महिला कॉल टेकर्स की संख्या 673 से बढ़ाकर 825 की जायेगी. पहले रोज औसतन 50 से 60 हजार कॉल रिसीव होती थी. वहीं, पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) की संख्या बढ़कर 6278 की जाएगी. महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात 688 पीआरवी पर व्हीकल माउंटेड कैमरे भी लगाए जाएंगे.
नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 को लेकर सीएम ने दिए निर्देश
नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 की तैयारियों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्चस्तरीय बैठक ली. उन्होंने साल 2024 के जनवरी माह में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल से जुड़ी सारी तैयारियां 31 दिसंबर तक पूरी कर लेने का निर्देश दिया. बता दें कि नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 अगले वर्ष जनवरी माह में होना है. झारखंड के टूरिज्म सेक्टर में काफी संभावनाएं को देखते हुए इन्वेस्टर्स को बुलाने के लिए रोड मैप तैयार करने के सीएम ने आदेश दिए. उन्होंने कहा कि सैलानियों और आगंतुकों के लिए सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं दुरुस्त हों.

