Site icon Yashbharat.com

लेडी चार्ली चैपलिन के लुक में दिखीं ‘अंगूरी भाभी’, श्रीदेवी की तरह किया लुक में बदलाव

charli

मुंबई: टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अहम किरदार निभाने वाली अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शिवांगी चार्ली चैपलिन के लुक में नजर आ रही हैं। शिवांगी के चार्ली चैपलिन लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
शिवांगी का ये किरदार हू-बू-हू श्रीदेवी से मिलता जुलता है। श्रीदेवी की तरह ही उन्होंने ने अपने लुक में बदलाव किए हुए दिख रहे है। अपने बदले हुए लुक को लेकर शुभांगी ने कहा, श्रीदेवीजी ने फिल्मों में अपने सभी किरदारों को बखूबी निभाया है। खासतौर पर चार्ली चैपलिन का रोल काबिले तारीफ़ था।

बता दें कि शिवांगी अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों उनकी बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। बिकिनी के बाद शिवांगी का चार्ली चैपलिन लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version