Saturday, May 2, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

लुधियाना निगम चुनाव: कांग्रेस ने लहराया परचम, 95 में से 62 सीटें जीतीं

लुधियाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने परचम लहराया है. 95 सीटों में से 62 सीटों पर कब्जा जमा कर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. वहीं लोक इंसाफ पार्टी को 7, आम आदमी पार्टी को 1, आजाद उम्मीदवार को 4  जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को 11 व भाजपा के हिस्से में सिर्फ 10 सीटें आईं हैं.

yashbharat

लुधियाना नगर निगम के तहत 95 वॉर्ड्स के लिए वोटिंग हुई थी, जिसके लिए कुल 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था. पंजाब चुनाव आयोग ने 25 फरवरी को लुधियाना नगर निगम चुनाव में वॉर्ड 44 के बूथ नंबर 2 और बूथ नंबर 3 में दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए थे.  .

वार्ड नं 1 से शिअद की दिव्या 14 वोट से जीतीं, वार्ड नं 2 से शिअद के गुरमेल सिंह 20 वोट से, वार्ड नं 3 से कांग्रेस की पल्लवी विनायक 378  वोट से, वार्ड नं 8 से बीजेपी के यशपाल 486 वोट से, वार्ड नं 13 से कांग्रेस की मनदीप कौर 810 वोट से, वार्ड नं 14 से कांग्रेस के कुलदीप जंदा 1422 वोट से, वार्ड नं 15 से कांग्रेस की कंचन मल्होत्रा 941 वोट से विजयी रहीं.

वहीं, वार्ड नं 16 से कांग्रेस के उमेश शर्मा 3074 वोटों से, वार्ड नं 17 से शिअद की जसमीत कौर 240 वोटों से, वार्ड नं 19 से कांग्रेस की मनीषा तापरियां 2864 वोट से, वार्ड नं 20 से कांग्रेस के नवनीत सिंह 907 वोट से, वार्ड नं 23 से कांग्रेस की संदीप कुमारी 2517 वोट से विजयी रहे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply