Site icon Yashbharat.com

लाहौर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मरियम को NAB ने किया गिरफ्तार

images 40

लाहौर। भ्रष्टाचार के आरोप में पद गंवाने और कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार रात पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पहुंचे। सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया। यहां से प्राइवेट प्‍लेन के द्वारा नवाज और मरियम को रावलपिंडी के आदियाला जेल ले जाया जाएगा। कल नवाज और मरियम को एनएबी की कोर्ट में पेश किया जाएगा। पाक एनएबी के अधिकारियों ने ही नवाज और मरियम को गिरफ्तार किया है।

शहर में बढ़ते तनाव के कारण पुलिस ने एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। वहीं बड़ी संख्या में पीएमएल-एन के समर्थक पूरे शहर में रैली निकाल रहे हैं। नवाज को भ्रष्‍टाचार के आरोप में 10 साल और मरियम को 7 साल की सजा हुई है।
<

नवाज के भाई और पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ लाहौरी गेट से अल्लमा इकबाल एयरपोर्ट तक रैली का नेतृत्व कर किया।

लाहौर में बढ़ते तनाव के देखते हुए पुलिस ने शहर में मोबाइल नेटवर्क को बंद कर दिया है।

पूरे लाहौर शहर में सुरक्षा कड़े इंतजाम हैं। एयरपोर्ट की तरफ आने की कोशिश कर रहे पीएमएल-एन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया। लेकिन इसके बाद भी समर्थकों का हंगामा अब भी जारी है।

पाकिस्तान वापसी के दौरान फ्लाइट से ही एक बयान जारी करते हुए नवाज शरीफ ने कहा था कि मैं पाकिस्तान की कौम को यह बताना चाहता हूं कि मैं यह आपके लिए कर रहा हूं। ये कुर्बानी में आपकी नस्लों के लिए दे रहा हूं। उनकी वतन वापसी को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया था।

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम लंदन में भावनात्मक विदाई बैठक में हिस्सा लिया था। उनकी वतन वापसी ऐसे वक्‍त हो रही है जब पाकिस्‍तान में असेंबली चुनाव होने जा रहे हैं।

जाहिर है चुनाव के वक्‍त उनकी गिरफ्तारी से पाकिस्‍तान की सियासत

Exit mobile version