Site icon Yashbharat.com

लाहुल स्पीति में फंसे पर्यटकों को निकाल रही वायुसेना

sena

कुल्लू। लगातार हुई बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम बुधवार को भी जारी रहा। वायुसेना ने अलग-अलग इलाकों में फंसे पर्यटकों को सुबह से ही निकालना शुरू कर दिया। इनमें इजराइल के दो पर्यटक भी शामिल हैं।

कुल्लू जिला प्रशासन ने अभी तक 18 लोगों को वायुसेना की मदद से रेस्क्यू कर लिया है। बुधवार सुबह सबसे पहले पांच विदेशी लोगों को बारालाचा से कुल्लू के ढालपुर मैदान पहुंचाया गया। इनमें एक महिला और 4 पुरुष है, जोकि नॉर्वे और डेनमार्क के हैं। उसके बाद दूसरे हेलीकॉप्टर में सरचू से चार लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। तीसरी राइड में स्टिंगरी से 9 देशी पर्यटकों को कुल्लू लाया गया।

कुल्लू प्रशासन सबसे पहले बीमार, घायल, महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों को रेस्क्यू कर रहा है। लाहुल में कितने लोग फंसे है, इसका सही-सही आंकड़ा नहीं है, नेटवर्क न होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा। वैसे शाम तक 100 के करीब लोगों को रेस्क्यू करने का लक्ष्य है। इसके लिए वायु सेना के 3 चौपर लगाए गए हैं। जिनमें एक

बड़ा व दो छोटे हेलीकॉप्टर हैं। जानकारी के मुताबिक लाहुल में कुंजुम, सरचू, जिंगजिंगबार, बारालाचा ला सहित अन्य स्थानों पर लोग फंसे हैं। प्रशासन को जैसे-जैसे रिपोर्ट मिल रही है रेस्क्यू किया जा रहा है।

Exit mobile version