लाल किले से PM मोदी का कांग्रेस पर वार, पटेल-अम्बेडकर और बोस को भुलाया

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल किले पर दूसरी बार तिरंगा फहराया। दरअसल आज आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ है। आज ही के दिन 21 अक्तूबर1943 को 75 साल पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद भारत की पहली अस्थाई सरकार बनाई थी। ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे फिर से लाल किले पर तिरंगा फहराने का अवसर मिला।
Yashbharat
वहीं मोदी ने ऐलान किया कि आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक सालाना राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल नेताजी के जन्मदिन 23 जनवरी को इस अवॉर्ड की घोषणा की जाएगी। मोदी ने कहा कि इस साल से हम ऐसे पुलिसकर्मी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक अवॉर्ड देंगे जो किसी आपदा के दौरान लोगों को राहत एवं बचाव के लिए बेहतरीन काम करते हैं।

मोदी के संबोधन की खास बातें


उल्लेखनीय है कि लाल किले पर आज साल में दूसरी बार तिरंगा फहरा कर मोदी नई परंपरा की शुरूआत की है क्योंकि देश का प्रधानमंत्री 15 अगस्त को ही लाल किले से राष्ट्रध्वज फहराता है। वहीं पीएम मोदी नेता जी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की यादों को सहेजने के लिए अंडमान-निकोबार भी जाएंगे। इस दौरान वे सेलुलर जेल का भी दौरा करेंगे, जहां पर आजादी के परवानों को काले पानी की सजा के दौरान रखा गया था।

Exit mobile version