Site icon Yashbharat.com

लाल किले से LIVE:प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर रहे, कहा- कोरोना के संकट में मैं कोरोना वॉरियर्स को नमन करता हूं

modi lal 730 22 1597456807

नई दिल्लीएक मिनट पहले

  • लाल किले पर होने वाले समारोह में इनविटेशन कार्ड से ही एंट्री मिलेगी
  • इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर होम मिनिस्ट्री ने गाइडलाइन भी जारी की है

कोरोना काल में देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7वीं बार लालकिले पर झंडा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘आजादी के इस पावन पर्व की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग-बलिदान और समर्पण है। आज आजादी के वीरों, नरबांकुरों का नमन करने का पर्व है। हमारी सेना-अर्धसैनिक बलों के जवान, पुलिस के जवान, सुरक्षाबलों से जुड़े हर कोई, मां भारती की रक्षा में जुटे रहते हैं। आज उनकी सेवा को भी नमन करने का पर्व है। अरविंद घोष की आज जयंती है। क्रांतिकारी से अध्यात्मिक ऋषि बने। आज उन्हें भी याद करने का दिन है। कोरोना के चलते आज बच्चे नजर नहीं आ रहे। कोरोना के संकट में मैं कोरोना वॉरियर्स को नमन करता हूं।’

कुछ देर में वे देश को संबोधित करेंगे। महामारी से बचाव को लेकर कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार लाल किले पर समारोह में स्कूली बच्चों की बजाय 1500 ऐसे लोग शामिल हुए, जिन्होंने कोरोना पर जीत हासिल की।

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते मोदी।

सिटिंग अरेंजमेंट में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया है। मोदी ‘दो गज की दूरी’ की बात कहते रहे हैं, लिहाजा दो सीटों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी रखी गई है। सुरक्षाकर्मी पीपीई किट पहनकर तैनात रहेंगे। लाइन न लगे, इसलिए अतिरिक्त मेटल डिटेक्टर डोर लगाए गए हैं।

अपडेट्स…

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। कहा कि स्वतंत्रता के सही मायने हैं भारत को आत्मनिर्भर बनाना। आज हमें इसका संकल्प लेना होगा।
Exit mobile version