पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद छोड़ने के बाद 12 अक्टूबर को पहली बार किसी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इंडिया टुडे पर राजदीप सरदेसाई ने प्रणब दा का इंटरव्यू लिया। पूर्व राष्ट्रपति शांति से राजदीप के सवालों का जवाब देते रहे। बीच में कई बार राजदीप ने मुखर्जी को टोका तो वे नाराज हो गए। प्रणब दा ने राजदीप को नसीहत देते हुए कहा, ”मुझे अपनी बात पूरी करने दीजिए। आप ये आदत मत रखिए। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा कि आप एक पूर्व राष्ट्रपति को टोक रहे हैं। कृपया जरूरी शिष्टाचार बनाए रखें। टोकाटाकी न करें।’ इस पर राजदीप ने कहा, ‘जी, ठीक है।’ प्रणब दा ने इसके बाद राजदीप से कहा, ‘मैं टीवी पर आने के लिए बेचैन नहीं रहता हूं। आपने मुझे यहां बुलाया है। पहली बात तो आप अपनी आवाज ऊंची नहीं कर सकते हैं। मैं सवाल का जवाब दे रहा हूं।’ इसपर राजदीप ने माफी मांगते हुए खेद प्रकट किया और इंटरव्यू आगे बढ़ गया।
प्रणब मुखर्जी अपने संसदीय जीवन में भी बेहद अनुशासित और कड़ाई पसंद राजनेता रहे हैं। राजदीप सरदेसाई को प्रणब दा से डांट खाते देख ट्विटर यूजर्स को भी मजा आया। राहुल शर्मा ने कहा, ‘बहुत से लोग ये कहेंगे प्रणब दा को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। वह एक बाबू की तरह व्यवहार कर रहे हैं। मगर राजदीप को जो भी तमाचा जड़ता है, उसकी तारीफ होनी चाहिए।’ आदित्य ने कहा, ”मैंने राजदीप जैसा बेशर्म इंसान नहीं देखा। खुद सबको नैतिकता का पाठ पढ़ाते रहेंगे और खुद एक ठग की तरह व्यवहार करेंगे।” प्रशांत ने कहा, ‘बढ़िया। लोग खासतौर से टीवी एंकर्स जो इन दिनों खुद को जासूस समझते हैं, उन्हें अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए।’ अशोक ने लिखा, ‘पूर्व राष्ट्रपति ने राजदीप को सही जवाब दिया, जिनके भीतर पत्रकारीय गुणों की कमी है। सवाल पूछते समय उनका पॉस्चर देखिए।’
Related Articles
-
31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की और आर्थिक मजबूती -
NLMC ने की ₹5,000 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश, जानें क्या है पूरी योजना -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: श्रीचारणी की घातक गेंदबाजी और शैफाली के तूफान में उड़ा जापान; भारत 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा -
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट: सेमीफाइनल की तस्वीरें साफ; 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में भारत-पाक जंग संभव -
जबलपुर: सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; भेजा गया जेल -
अस्पताल में पैदा होते ही बच्चे ने दिखाए ‘बॉस’ वाले तेवर, वायरल एक्सप्रेशन्स देखकर छूटी लोगों की हंसी -
निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत; चाय की दुकान में मिला शव -
MP राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर दायर PIL हाई कोर्ट से खारिज: कोर्ट बोला- नया उत्तराधिकारी आने तक पद पर बने रहेंगे गवर्नर -
एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में अव्यवस्था: भारतीय शूटर्स को 50 KM दूर ठहराया, थाईलैंड की टीम फर्श पर सोने को मजबूर -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
शरीर में आयोडीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका -
त्योहारों से पहले बड़ी राहत: खाने के तेल पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है सरकार, जानिए किसे होगा फायदा -
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में मेगा सेलिब्रेशन: काशी से लेकर वडनगर तक विशेष अनुष्ठान, बाइक रैलियां और रक्तदान शिविर -
सूर्य गोचर 2026: कन्या राशि में सूर्यदेव का प्रवेश, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत -
राधा अष्टमी 2026: 19 सितंबर को मनाया जाएगा पावन पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
