Site icon Yashbharat.com

India vs West Indies, Live Score भारत को पहला झटका रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट

c

वेब डेस्‍क। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 34वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होगा, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया का लक्ष्य अपनी विजय रथ जारी रखना होगा. भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में 5 में से 4 मैच जीते हैं और एक मैच उसका बारिश ने धोया है. वहीं विंडीज ने 6 में से 4 मैच गंवाए हैं और उसे एक ही मैच में जीत मिली है. वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने का कोई चांस नहीं है, हालांकि फिर भी वो टीम इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेगी.

मैनचेस्टर के मैदान पर टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार खेलेगी. पहली बार उसने पाकिस्तान को हराया था जिसमें रोहित शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा था. रोहित ने उस मुकाबले में 140 रन बनाए थे. वहीं विराट कोहली ने 77 और के एल राहुल ने 57 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में विंडीज गेंदबाजों के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों से निपटना आसान नहीं होगा. वेस्टइंडीज की टीम ने अपना पिछला मैच मैनचेस्टर में ही खेला था जिसे उसने न्यूजीलैंड से 5 रनों से गंवा दिया था. कार्लोस ब्रेथवेट ने शतक लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिला ही दी थी लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने जबर्दस्त कैच लपक ऐसा होने नहीं दिया
भारत को पहला झटका
रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए।

फैंस की नजर मैनचेस्टर के मौसम पर भी होगी, जहां दो दिन बारिश हुई है. हालांकि वेस्टइंडीज-भारत के मैच में कड़ी धूप खिलने का अनुमान है.

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, एविन लुइस, डैरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमायर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल, सुनील एम्ब्रीस.

Exit mobile version