Site icon Yashbharat.com

लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर UP के पूर्व CM एनडी तिवारी, हालत नाजुक

ND Tiwari

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी की तबीयत रविवार को फिर बिगड़ गई। दिल्ली स्थित साकेत के मैक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। यह पहला मौका नहीं है, जब उनकी तबीयत गड़बड़ाई है। 20 सितंबर को भी उन्हें ब्रेन हैमरेज के चलते अस्पताल ले जाया गया था।

वह इकलौते सीएम हैं, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह तत्कालीन पीएम राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे हैं। तिवारी इसके अलावा साल 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। हालांकि, एक बार सेक्स स्कैंडल को लेकर उन पर कुर्सी छोड़ने का दबाव भी बनाया गया था। पहले वह कांग्रेस में थे, इसी साल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह और उनका बेटा रोहित शेखर तिवारी भाजपा में शामिल हुए थे।

Exit mobile version