Site icon Yashbharat.com

लखनादौन के धूमा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के पीछे घुसी कार, 3 लोगों की मौत

Three dead in car accident near Dhuma in seoni

आशीष शुक्ला..

सिवनी। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगो की मौक पर ही दर्दकनाक मौत हो गई है। दरअसल यह दुर्घटना सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत घुरवाड़ा के पास की बताई जा रही है जहां जबलपुर की ओर से बालाघाट जा रही एक कार में सवार तीन लोग दुर्घटना का शिकार बन गए।

बताया जा रहा है कि जबलपुर से बालाघाट की ओर जा रही कार में तीन लोग सवार थे जिनका वाहन एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा जिसके कारण मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि लखनादौन के धूमा थाना अंतर्गत घुरवाड़ा के समीप यह दुर्घटना हुई है। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धूमा पुलिस पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया।

Exit mobile version