Site icon Yashbharat.com

लखनऊ में रेलवे ओवरब्रिज से गिरी ट्रैक्टर ट्राली, पांच की मौत 50 घायल

ntpc accident

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में बिना रेलिंग वाला रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैक्टर ट्रॉली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इससे पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर क्षेत्र में मंगलवार सुबह लखनऊ-हरदोई सड़क मार्ग पर हुआ।

ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। पांच मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष तथा एक बच्चा शामिल है। सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी लोग कन्नौज के बछरजापुर निवासी हैं। ट्राली में सवार करीब 50 लोग घायल हैं, जिसमें 20 बच्चे हैं।

ट्राली में 15 पुरुष, 11 महिला तथा 29 बच्चे सवार थे। इसके साथ ही घायल लोगों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्राली से सभी देवा शरीफ बाराबंकी से दर्शन करके कन्नौज लौट रहे थे। इसमें कई गंभीर रूप से घायल थे।

बाराबंकी के देवा शरीफ से जायरीन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली कन्नौज जा रही थी। हाईवे से होते हुए ट्रैक्टर ट्राली जैसे पारा थाना क्षेत्र के भुवर पुल के पास पहुंची। सुबह 10:30 बजे अचानक स्लिप करने से पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रैक्टर ट्राली पुल के नीचे जा गिरी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई।

इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और नीचे दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल ट्रामा में सभी का इलाज चल रहा है।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही दो से तीन दर्जन घायलों को पुलिस बल ने वहां पर मौजूद लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर भेजा है। बुद्धेश्वर चौराहे हरदोई रोड चलने पर रेलवे लाइन के ऊपर बने घूमर पुल पर दोनों तरफ रेलिंग नहीं लगी है। इससे पहले भी यहां पर दो-तीन महीने पहले एक कार सड़क पर आकर गिरी थी।

Exit mobile version