रोमांचक दौर में नाटिंघम टेस्ट, भारत जीत से 1 विकेट दूर
नॉटिंघम. भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 95 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं। बटलर ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। बटलर-स्टोक्स ने 346 गेंद पर 169 रन की साझेदारी की। बटलर को जसप्रीत बुमराह ने 106 रन पर आउट किया। बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो और क्रिस वोक्स को भी आउट कर दिया। हार्दिक पंड्या ने बेन स्टोक्स का विकेट लिया।
इससे पहले किटोन जेनिंग्स को इशांत शर्मा ने ऋषभ पंत के हाथों 13 रन पर कैच आउट कराया। इशांत ने एलिस्टर कुक को 17 रन पर आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट और मोहम्मद शमी ने ओली पोप को आउट किया। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी 352/7 पर घोषित की थी, जिससे इंग्लैंड को जीतने के लिए 521 रन का लक्ष्य मिला।
इंग्लैंड दूसरी पारी: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज
रन
गेंद
4s
6s
एलिस्टर कुक कै. राहुल बो. इशांत
17
39
2
0
किटोन जेनिंग्स कै. पंत बो. इशांत
13
31
2
0
जो रूट कै. राहुल बो. बुमराह
13
40
2
0
ओली पोप कै. कोहली बो. शमी
16
39
3
0
बेन स्टोक्स कै. राहुल बो. हार्दिक
62
187
6
0
जोस बटलर एलबीडबल्यू बो. बुमराह
106
176
21
0
जॉनी बेयरस्टो बो. बुमराह
0
1
0
0
क्रिस वोक्स कै. पंत बो. बुमराह
4
3
1
0
आदिश रशीद नॉट आउट
22
25
3
1
स्टुअर्ट ब्रॉड नॉट आउट
12
15
2
0
टेस्ट में अब तक 521 का टारगेट किसी ने चेज नहीं किया
टेस्ट क्रिकेट में 141 साल के इतिहास में अब तक किसी टीम ने 521 रन का लक्ष्य हासिल नहीं किया है। चौथी पारी में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के नाम है। वेस्ट इंडीज ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 418 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच जीता था। हालांकि, टेस्ट में अब तक सबसे बड़ा टारगेट 1939 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया था। तब इंग्लैंड को जीतने के लिए 696 रन का लक्ष्य दिया था। ये मैच ड्रा हुआ था। 2002 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 550 रन का टारगेट दिया था। ये मैच न्यूजीलैंड 99 रन से हार गया था। नॉटिंघम इंग्लैंड को मिला 521 रन का टारगेट टेस्ट हिस्ट्री का तीसरा सबसे बड़ा टारगेट है।