Site icon Yashbharat.com

रोज कब्रिस्तान में जाकर कंकालों के साथ खेलती है यह महिला, तस्वीर वायरल

nurse with skeleton in graveyard viral people shocked 1631528168

एक महिला की बड़ी ही डरावनी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एक कंकाल को ऐसे दुलराती हुई दिख रही है जैसे मानों कोई किसी बच्चे के साथ खेल रहा हो। एक स्थानीय कब्रिस्तान में मौजूद महिला उस कंकाल को अपनी गोद में उठाए हुए है और दोनों हाथों से उसे पकड़े हुए है। महिला उस कंकाल को एकटक देख रही है। इतना ही नहीं महिला के बगल में एक कुत्ते का भी कंकाल दिख रहा है और वह कंकाल बैठा हुआ है।


दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के यॉर्कशायर की है। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यॉर्कशायर के ‘हल जनरल’ नामक एक कब्रिस्तान में यह महिला नन के ड्रेस में दिख रही है और उसकी गोद में वह कंकाल दिख रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला सिर्फ एक ही नहीं बल्कि इस कब्रिस्तान के सभी कंकालों के साथ ऐसी ही खेलती रहती है। महिला रोज सभी कंकालों को अपनी गोद में उठाती रहती है।

इस बार भी लोगों ने कब्रिस्तान में इस महिला को देखा। लोगों ने देखा कि यह नन कंकाल के साथ बेफिक्री से खेल रही है और नाच रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एक राहगीर ने इस अजीबोगरीब घटना की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। तस्वीर में महिला के हाथ में इंसान और कुत्ते के कंकाल को साफ देखा जा सकता है। इस नजारे को देखने के लिए लोगों ने अपनी गाड़ियां भी धीमी कर दी और वे हैरान होकर महिला को कंकालों से खेलते देखते रहे।

Exit mobile version