Site icon Yashbharat.com

रोचक : 75 साल की उम्र में पति पर शक, आई तलाक की नौबत

old

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 75 साल की उम्र में तलाक का मामला सामने आया है। यहां पति ने अपने साथ विदेश ले जाने से इन्कार किया तो 75 वर्षीय पत्नी ने चरित्र पर ही सवाल उठा दिया। वृद्धा ने महिला हेल्प लाइन 181 पर फोन कर पति से तलाक की मांग की। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने वृद्ध दंपति को काफी समझाने का प्रयास किया। हालांकि आखिरी में दोनों ने एक दूसरे अलग रहने का पसंद किया।

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के मीठाखली में रहने वाले व्यापारी दंपति की शादी को 55 साल हो चुके हैं। उनके बच्चों के भी बच्चें हैं। गत दिनों वृद्ध को बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाना पड़ा, जिससे पत्नी नाराज हो गई। वह उनके चरित्र पर शंका करने लगी। वृद्धा ने महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन कर पति की शिकायत की कि पति कपड़े के व्यापारी हैं और उनके ऑफिस में महिलाएं ज्यादा काम करती हैं। वे कभी काम के सिलसिले में विदेश जाते हैं तो मुझे साथ नहीं ले जाते। वे किसी और महिला के साथ विदेश जाते हैं। मुझे तलाक चाहिए।

इस पर महिला पुलिस कर्मियों पति से बात की। पति ने बताया कि वह काम के लिए विदेश जाते हैं। काम की व्यस्तता के चलते पत्नी को विदेश नहीं ले जाते हैं। वह भी बार-बार के झगड़े से परेशान हो गए हैं और उन्हें भी तलाक चाहिए।

महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि दंपति को समझाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वृद्ध के दो बंगले हैं। जिससे एक बंगला पत्नी को देने के लिए तैयार है और हर महीने भरषपोषण भी देने की बात स्वीकारने के बाद दंपति स्वेच्छा से अलग हो गए।

Exit mobile version