Site icon Yashbharat.com

रेवांचल एक्सप्रेस में एक साथ 15 यात्रियों का सामान चोरी, मचा हडकंप

download

सतना। रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में रविवार सुबह बीना स्टेशन के पास चोरों ने धावा बोला। एसी टू कोच में 15 यात्रियों के कीमती सामान और पर्स चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि जीआरपी सतना प्रभारी संतोष तिवारी भी उसी कोच से सफर कर रहे थे।

चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने यात्रियों के मोबाइल, नगदी, बैग में रखे आभूषण और जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिया। जानकारी के मुताबिक रीना तिवारी के दो कीमती मोबाइल और 14 हजार नगद और सोने के आभूषण चोरी हो गए। वहीं लालन चतुर्वेदी भी चोरी की वारदात के शिकार हुए, उनका कीमती सामन भी चोर उठा ले गए।

Exit mobile version