Site icon Yashbharat.com

रेल फाटक तोडऩे के बाद ट्रेक पर फस गया ट्रक:घंटो बाधित रहा यातायात

ट्रक जप्त: चालक की तलाश
जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात पिपरिया स्टेशन के पास रेल फाटक क्रं.236 के गेटमैन ने जब एक ट्रक को आते हुये देखा तो उसने चालक को ट्रक रोकने के लिये आवाजें लगाई किन्तु ट्रक चालक ने गेट मैन की आवाजों को अनसुना करते हुये ट्रक निकालने के चक्कर मे रेल फाटक को तोड़ दिया जिससे ट्रक बीच ही मेंं फस गया ट्रक फसते ही उसका चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया जिसे बाद में सूचना के आधार पर मौके पर रेलवे के अमला सहित मौके पर पहु्रंची पिपरिया आरपीएफ ने ट्रक को अपने कब्जे में लेने के बाद थाने लाया गया जहां पर आरपीएफ ने चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पमरे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत जबलपुर.इटारसी रेलखंड के पिपरिया स्टेशन के समीप बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बंद रेल फाटक क्रमांक 236 को टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक बीच फाटक में फंस गया जिससे यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई इसका असर रेल संचालन पर पड़ा अप व डाउन दोनों लाइनों पर घंटों यातायात बाधित रहा कई ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया गया था जिससे यात्री परेशान होते रहे घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिपरिया रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास शुक्रवार की बीती रात गेट क्रमांक 236 पर उस समय हादया हुआ जब वह पूरी तरह बंद था बंद गेट देखने के बावजूद एक ट्रक चालक जबरन वहां से उसे निकाल रहा था गेटमैन द्वारा उसे रोका भी जाता रहा किंतु ट्रक चालक ने अनसुनी करते हुए ट्रक निकलने लगा जिससे रेलवे गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया इस घटना के बाद ट्रक पटरी के बीच फंस गया जिससे अप एवं डाउन दिशा की करीब आधा दर्जन ट्रेनोंं को जहां.तहां रोक दिया गया घटना सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत की जिसके पश्चात लगभग ढाई घंटे में क्षतिग्रस्त रेल फाटक और पटरी को दुरुस्त कर दिया।

Exit mobile version