Site icon Yashbharat.com

रेल एम्बुलेंस के जरिए यात्रियों का प्रथमोच्चार

yashbharat mono

जबलपुर। भेडाघाट मेला में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा रेल एम्बुलेंस शिविर का आयोजन कर यात्रियों का प्रथमोच्चार किया गया। ये शिविर कोर कमांडर डीपी गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एन. वर्मा, कोर कमांडर चिकित्सा डॉ. एके शुक्ला, श्रीकांत बनवासी, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी व कोर कमांडर डॉ. आरएन मिश्रा, कोर कमांडर नर्सिंग निर्मला गुप्ता, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. क्षितिज भटनागर के निदेशन में मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसके राय, डॉ. बीसी बारा के संरक्षण में गठित टीम द्वारा आयोजित था। सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड का प्रतिनिधित्व करते हुए अनिल दुबे ने बताया कि रेल एम्बुलेंस के सदस्यों का प्रथमोच्चार अभियान अनवरत है। जिसमें रेल एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रेल एम्बुलेंस को गौरवांवित किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में संध्या मसीह, ज्योति श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, अनिल चित्रकार, सरिता अमरवंशी, लक्ष्मी विन्जो?, कमला देवी, लिली राठौर आदि शामिल थे।

Exit mobile version