FEATUREDव्यापार

रेलवे लाने जा रहा बेडरूम और किचन वाली ट्रेन, जानें कौन कर सकता है इसमें सफर

नई दिल्ली। ट्रेन में प्राइवेसी का बात तो छोड़िए, सफर करते समय ठीक से बैठने की जगह मिल जाए तो कई लोग इसे अपनी किस्मत मानते हैं। लेकिन अब भारतीय रेलवे आपको इससे भी आगे की सुविधा देने की तैयारी में है। खबरों के अनुसार रेलवे अब ट्रेनों में सलून कोच लाने की तैयारी में है। इन सलून कोचेस में पूरी तरह से बेडरूम वाला माहौल होगा और साथ ही किचन भी मिल सकता है।

हालांकि, इसका किराया थोड़ा ज्यादा होगा लेकिन यह सफर को और आरामदायक बनाएगा। जानकारी के अनुसार रेलवे ने अपने अफसरों को ऐसे दो कोच लाने की योजना बनाने को कहा है। इसका मकसद इस तरह के लग्जरी कोच में सफर को बढ़ावा देना है। अफसरों का कहना है कि इसके लिए पैसा लगेगा लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं होगा।

क्या हैं सैलून कोच

– रेलवे के सलून कोच उसके वरिष्ठ अफसरों के लिए होते हैं।

– वे हादसे वाली जगह या दूर-दराज के इलाकों में जांच पर जाने के लिए इन कोच का इस्तेमाल करते हैं।

– देश के सभी रेलवे जोन में मौजूद सलून को मिलाकर ऐसे कुल 336 कोच हैं।

– इनमें से 62 वातानुकूलित हैं।

सैलून कोच में क्या सुविधाए होती हैं?

– एक सैलून कोच में दो बेडरूम, एर लाउंज, एक पेंट्री कार, एक टॉयलेट और एक किचन होता है।

– एक डिब्बे में दो परिवार सफर कर सकेंगे।

नई दिल्ली में गुरुवार को बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी की ट्रैवल और ट्रेड एसोसिएशन के साथ बैठक हुई। इसमें चर्चा की गई कि इन कोचों को उन आम लोगों के लिए किस तरह से प्रमोट किया जाए, जो एक अलग अंदाज में सफर करना चाहते हैं।

IRCTC तय करेगा किस रूट पर चलेगा सैलून कोच

लोहानी ने कहा कि इस तरह के सैलून में सफर करने की मांग उठ रही है। उन्होंने अपने अधिकारियों से दिल्ली में मौजूद ऐसे दो लग्जरी कोचों को पेश किए जाने की योजना तैयार करने को कहा है। इस बीच आइआरसीटीसी से पूछा गया है कि इन कोचों को किस रूट पर चलाया जाए। लोहानी ने बताया कि आइआरसीटीसी को इस तरह के कोच के लिए पुस्तिका तैयार करने को भी कहा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply