Site icon Yashbharat.com

रेलवे रद्द कर रहा है 22 हजार टिकट्स, कहीं आपका भी तो नहीं, कर लें चेक

ticket 15 06 2019 m

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे एक बड़ा कदम उठाते हुए इन गर्मियों के दौरान एजेंट्स के माध्यम से बुक हुए 22 हजार ट्रेन टिकट रद्द कर रहा है। अगर आपने भी किसी एजेंट से टिकट बुक करवाया है तो चेक कर लें कहीं आपका भी टिकट तो इसमें शामिल नहीं है, नहीं तो यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, रेल सुरक्षा बल ने अवैध तरीकों का इस्तेमाल कर ट्रेन टिकट कंफर्म कराने वाले दलालों के राष्ट्रव्यापी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में गुरुवार को देश के लगभग डेढ़ सौ शहरों में अलग-अलग जगहों पर छापे मार कर पौने तीन सौ दलालों को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने इनके पास से पचास हजार यात्रियों से संबंधित 32 लाख रुपए से अधिक कीमत के 22 हजार से ज्यादा टिकट जब्त किए थे। सबसे ज्यादा दलाल कोलकाता और बिलासपुर में पकड़े गए हैं। अब इन सभी टिकटों का रद्द किया जा रहा है।

Exit mobile version