Site icon Yashbharat.com

मैदान में उतरे टीआई, चोरी की रेत लोड 1 ट्रक सहित 3 ट्रेक्टर जब्त

IMG 20180307 WA0052

कटनी/बरही- रेत चोरी के कारोबार में आदिवासी की मौत होने व कनोर के ग्रामीणों द्वारा रेत चोरो के तांडव से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर कटनी जिले के बरही थाना का घेराव करने के बाद आज बरही थाना प्रभारी मैदान में उतरे, जिन्होंने खितौली क्षेत्र के चंदिया मार्ग से रेत के अवैध परिवहन करते 1 ट्रक व 2 ट्रेक्टर को जब्त करते हुए वाहन चालकों व उनके मालिको को हिरासत में लेते हुए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसके पूर्व थाना प्रभारी श्री द्विवेदी ने कनोर-जाजगढ़ क्षेत्र से निकलने वाली चोरी के रेत के ठिकाने में भी दबिश दी, जहां से एक ट्रैक्टर पकड़े जाने की खबर है। सूत्र बताते है कि रेत के उक्त अड्डे में दर्जनभर से अधिक ट्रेक्टर में रेत लोड की जा रही थी, जहां से टीआई के धमकने के पूर्व ही रेत चोरो को भनक लग चुकी थी और वे ट्रेक्टरों को ठिकाने लगा दिए थे।

बहरहाल रेत चोरी के इस अवैध कारोबार व जिम्मेदारों के संरक्षण से चल रहे कारोबार की खबरे लगातार प्रकाशित की जा रही थी। पकड़े गए ट्रक व रेत लोड ट्रेक्टरों से यशभारत की खबर पर मुहर लग चुकी है। बताया गया है कि पकड़ा गया ट्रक रेत लोडकर सतना के लिए रवाना होना था, उसके पूर्व ही मुखबिर से मिली सूचना पर टीआई बरही ने धावा बोल दिया। यह तो अभी शुरुआत है, यदि ईमानदारी से कार्यवाही हो तो हर दिन दो दर्जन से अधिक भारी ट्रक व सैकड़ा भर से अधिक रेत लोड ट्रेक्टर बिना स्वीकृत खदान से रेत लोड कर बिना पितपास के परिवहन में जुटे हुए है।

Exit mobile version