मुंबईः अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में आज कारोबार के दौरान रुपया 42 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 70.52 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। डॉलर की माह अंत की मांग तथा विदेशी कोषों की निकासी से रुपए में गिरावट आई। बैंकों तथा आयातकों की सतत डॉलर मांग से रुपया दबाव में आ गया। कच्चे तेल के दाम बढऩे से मुख्य रूप से तेल रिफाइनरी कंपनियों की डॉलर मांग बढ़ी है।
22 पैसे गिरकर खुला रुपया
इससे पहले आज शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे टूटकर 70.32 प्रति डॉलर पर आ गया। कल के कारोबार में रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 70.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बाद में यह और टूटकर 70.52 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपया प्रभावित हुआ।
रुपए में गिरावट की वजह
एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल इम्पोर्टर्स और विदेशी बैंकों की तरफ से सरकारी बैंकों द्वारा बिक्री से रुपया गिर गया। इससे पहले 16 अगस्त को रुपया एक समय 70.40 तक टूट गया था जो इसका न्यूनतम स्तर है।
सरकार को सलाह
बता दें कि मंगलवार को ही नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मुद्रा को अपना ‘प्राकृतिक स्तर’ खोजने की छूट देनी चाहिए और मजबूत रुपये को बेहतर मानने का लोगों में विश्वास एक भ्रम है। वहीं दूसरी तरफ आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने इससे पहले कहा था कि रुपये की विनिमय दर में गिरावट से अभी कोई चिंताजनक स्थित नहीं पैदा हुई है पर सरकार को बढ़ते चालू खाते के घाटे (कैड) पर ध्यान रखना होगा।
-
कटनी में बाल गृहों का औचक निरीक्षण: अपर कलेक्टर ने कमियों पर जताई कड़ी नाराजगी, व्यवस्था सुधारने की दी अंतिम चेतावनी -
कौशल की राह पर कटनी: जिले की सभी 7 शासकीय आईटीआई की सीटें हुईं शत-प्रतिशत फुल, सीईओ अदिति गर्ग ने कलेक्टर को भेजा प्रशस्ति पत्र -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: 3 अक्टूबर को पहाड़ी में लगेगा शिविर, 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान -
कटनी जनसुनवाई: रजिस्ट्री कराई पर जमीन पर मिला किसी और का कब्जा; पीड़ित की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश -
एशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, एक ही एशियाड में 3 व्यक्तिगत पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष एथलीट -
IDFC First Bank से जुड़े ₹645 करोड़ के घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी -
Nifty 50 में बड़ा फेरबदल: 30 सितंबर से BSE की एंट्री और Wipro की छुट्टी; जानिए बाजार और निवेशकों पर असर -
मुज्तबा ख़ामेनेई की गैरमौजूदगी में 6 सदस्यीय ‘सुपर टीम’ चला रही है देश; जानें इस कमिटी में कौन-कौन शामिल -
MP Cabinet Decisions: 58 लाख छात्रों को गणवेश के मिलेंगे ₹600 नकद; वर्दीधारी भर्तियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण -
MP Cabinet Decision: दमोह-कटनी 105 किमी नए मार्ग के लिए ₹4,470 करोड़ मंजूर; विंध्य और बुंदेलखंड को बड़ा तोहफा -
अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट: इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक देखें तिथियां -
वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी ‘वंदे भारत स्लीपर’ ट्रेन; प्रयागराज और कानपुर में होगा स्टॉपेज -
1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा ‘विशेष टिकट चेकिंग अभियान’, बिना ओरिजिनल ID के माना जाएगा ‘बिना टिकट’ -
मुंबई के 122 साल पुराने ऐतिहासिक कैफे पर FDA का बड़ा चाबुक: FSSAI लाइसेंस निलंबित, किचन में मिलीं मक्खियां, चूहे और गंदगी -
डीजल बिक्री पर लिमिट की तैयारी: जियो-बीपी और नायरा एनर्जी के बाद सरकारी कंपनियां भी उठा सकती हैं बड़ा कदम -
नंदीग्राम उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार हासिरानी रथ के हलफनामे के खिलाफ कांग्रेस की याचिका खारिज, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -
MLC Election 2026: यूपी और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची; 23 अक्टूबर को मतदान -
FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने MHA के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार, गृह मंत्रालय ने कहा- ‘जीरो टॉलरेंस’ -
अमेरिका का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा Ad Valorem टैरिफ, भारत समेत 20 देशों को राहत -
Bank Holidays in October 2026: अक्टूबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
