Site icon YASHBHARAT.COM

रुद्राक्ष महोत्सव कुबेरेश्वर धाम में तैनात भोपाल के पुलिसकर्मी की मौत

images 69

कुबेरेश्वर धाम में विगत 16 फरवरी को रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन मची भीषण अफरातफरी के बाद मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि छह दिन में सात लोगों की असामयिक मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह भी एक पुलिसकर्मी के दुखद निधन की सूचना आई।

 

समर सिंह भदौरिया थाना अजाक भोपाल में पदस्‍थ थे और फिलहाल उनकी तैनाती कुबेरेश्वर धाम में की गई थी। वह यहां पर पीजी कालेज में रुके थे। बुधवार प्रातः करीब 08 बजे अचानक उन्‍हें सीने में तेज दर्द उठा। सहकर्मी तुरंत उन्‍हें लेकर अस्‍पताल पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मी का शव जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित मर्चुरी रूम में रखा हुआ है।

 

इससे पहले कुबेरेश्‍वर धाम में पहुंची चार महिला, एक बच्चे और एक प्रधान आरक्षक सहित छह लोगों की मौत हो चुकी थी। सोमवार को सुबह जहां झांसी की एक महिला की मौत हुई, वहीं शाम को इंदौर के प्रधान आरक्षक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, जिसे आष्टा सिविल अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version