Site icon Yashbharat.com

रीवा में बच्चे को जन्म देने के बाद नाबालिग ने अस्पताल में लगाई फांसी

navodaya girl fasi school

रीवा। नाबालिग ने थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्ष नर्सिंग होम में एक बच्चे को जन्म देकर लेबर रूम में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया है कि नाबालिग रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली थी। थाना प्रभारी चाकघाट ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात गांव से नाबालिग को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां रात तकरीबन 2 बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म देने के बाद उसने नर्सिंग होम के ही लेबर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी यह भी

बताया गया है कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक लंबे से नाबालिग से शारीरिक संबंध बना रहा था। नाबालिग के गर्भवती होने के बाद उसके स्वजन युवक पर शादी करने का दबाव बना रहे थे। इधर 9 महीने का समय पूरा हो जाने के बाद प्रसव पीड़ा से पीड़ित नाबालिग को हर्ष नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार उस बच्चे का पिता कौन है। मृतका के स्वजन के बयान लिए जा रहे हैं।- गोपाल खंडेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज

Exit mobile version