Site icon Yashbharat.com

रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा बिलहरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी को

images 11

कटनी। कटनी के बिलहरी में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां धान केंद्र के प्रभारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

बिलहरी में हो रही धान खरीदी केंद्र प्रभारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया बताया गया कि फरियादी राजेंद्र प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ा ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि धान खरीदी के लिए
विनीत कुमार अग्रवाल उम्र 49 वर्ष सहायक लेखापाल सहकारी समिति बिलहरी रिश्वत की मांग कर रहा है।

लोकायुक्त ने जांच के बाद शिकायत सही पाई और आज दोपहर जब फरियादी से प्रभारी पैसे ले रहा था उसे दबोच लिया। राजेंद्र प्रसाद की धान खरीदी उपरांत पेमेंट स्लिप प्रदान करने के एवज में 4000 रुपए की मांग की थी 2200 रुपए लेते हुए धान खरीदी केंद्र बिलहरी में पकड़ा गया ।

Exit mobile version