Site icon Yashbharat.com

राहुल गांधी का फिल्मी अंदाज, आमिर के सुपरहिट गीत से शिवराज पर किया वार

rahul 20171026 114843 26 10 2017

भोपाल। मध्य प्रदेश में पांच संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर करारा तंज कसा है. राहुल गांधी ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म के एक गीत की पैरोडी बनाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में कयामत से कयामत तक.

मध्य प्रदेश में पांच संतों को राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद देशभर में मचे राजनीतिक बवाल के बीच राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए शिवराज पर तीखा कटाक्ष किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, बाबा कहते थे बड़ा काम करूंगा, नर्मदा घोटाला नाकाम करूंगा, मगर यह तो, मामा ही जाने, अब इनकी मंज़िल है कहां! मध्य प्रदेश, क़यामत से क़यामत तक.

राहुल गांधी के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है. यादव ने आरोप लगाया है कि नर्मदा किनारे पेड़ लगाने के नाम पर हुई भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सरकार ने संतों को मंत्री बनाकर बड़ी डील की है. अरुण यादव ने संतों से राजनीति की जगह समाजसेवा के लिए काम करने का अनुरोध किया है.

Exit mobile version