Site icon Yashbharat.com

राहुल गांधी का एमपी के नेताओं को फरमान, रैली में भीड़ जुटाने का मिला टारगेट

rahul gandhi
भोपाल। 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जनआक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस खास तैयारी कर रही है. राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश के नेताओं को एक लाख लोग जुटाने का टारगेट मिला है. गर्म मौसम में भीड़ का टारगेट पूरा करने में नेता पूरी ताकत से जुट गई है।

चुनाव से पहले प्रदेश के नेताओं का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है. 2019 के चुनाव से पहले राहुल गांधी 29 अप्रैल को दिल्ली में जन आक्रोश रैली के जरिए बीजेपी सरकार के खिलाफ बढ़ रही नाराजगी और खुद की ताकत का अहसास कराने की तैयारी में है. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भीड़ जुटाने का जिम्मा सौपा गया है.

पार्टी ने प्रदेश से एक लाख लोगों को जुटाने का टारगेट दिया है. हर दिन तेजी से गर्म हो रहे मौसम से कुछ नेताओं को मिले भीड़ जुटाने के टारगेट पर पसीना छूट रहा है तो राहुल गांधी के सामने पहले टेस्ट में सफल होने के लिए कुछ नेताओं ने भीड़ जुटाने की कोशिशें तेज कर दी है.

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की पहली जन आक्रोश रैली पर बीजेपी की भी नजर है. हालांकि पार्टी इसके आयोजन से पहले ही फ्लॉप शो करार दे रही है.
कांग्रेस हाईकमान प्रदेश कांग्रेस में संगठन स्तर पर होने वाले बड़े बदलाव के संकेत पार्टी ने पहले ही दे दिए है. ऐसे में 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश नेतृत्व की बागडोर संभालने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी के सामने शक्ति प्रदर्शन की तैयार कर रहे है. ताकि चुनाव से पहले होने वाले राहुल गांधी के टेस्ट में वो पास हो जाए.

Exit mobile version