Site icon Yashbharat.com

राहुल के Tweet, पर CM केजरीवाल ने दिया ‘यू टर्न’ का जवाब कहा …

kejriwal

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लंबे वक्त से गठबंधन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कह भी चुके हैं कि वे कांग्रेस से गठबंधन को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस इसमें दिलचस्पी नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव का पहला चरण पूरा होने के बाद भी दोनों पार्टियों के बीच इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

वहीं सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘हम दिल्ली में गठबंधन के तहत आप पार्टी को 4 सीटें देने को तैयार हैं लेकिन अब केजरीवाल ने यू टर्न ले लिया है। हमारे दरवाजे अभी भी खुले हैं, लेकिन वक्त बहुत रफ्तार से जा रहा है।R

बता दें कि दिल्ली में 7 लोकसभा सीटें है। आम आदमी पार्टी इस बार भाजपा को मात देने के लिए कांग्रेस से गठबंधन की कई कोशिशें कर चुकी थी, लेकिन बात नहीं बनी थी। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को इसकी वजह माना जा रहा था, हालांकि अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट के बाद गेंद आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल के पाले में आ गई है।

राहुल गांधी के ट्वीट करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर इसका जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा कि ‘कौन सा U-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी। आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है। मुझे दुख है आप बयानबाजी कर रहे हैं।’

Exit mobile version