Site icon Yashbharat.com

राहुल का रोड शो: SC/ST एक्ट का विरोध करने पहुंची करणी सेना, हिरासत में कार्यकर्ता

images 27

भोपाल । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा ससे पहले हिरासत में ले लिया है. इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं के हाथों में काले झंडे भी दिखाई दिए.

दरअसल, भोपाल में चूना भट्टी स्थित काली मंदिर के पास करणी सेना और सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकना चाहा, इसके बाद पुलिस और उनके बीच कहासुनी भी हुई. पुलिस के समझाने के बाद भी कार्यकर्ताओं के अड़े रहने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान कार्यकर्ता नारे भी लगा रहे थे. वहीं इससे पहले राहुल गांधी के रोड शो को देखते हुए करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को नज़रबंद कर लिया गया था.राहुल गांधी के रोड शो को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी है. राहुल की सुरक्षा में एसपीजी के साथ 3000 जवान तैनात होंगे. रोड शो के मद्देनजर सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक ट्रैफिक रूट डाइवर्ट रहेंगे.

वहीं कांग्रेस ने भी रोड शो की तैयारियां जोर कर रखी है. करीब 12 बजे राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे. हवाईअड्डे से कार द्वारा सीधे लाल घाटी चौराहे पर पहुंचेंगे. लालघाटी से दोपहर 12 बजे उनका रोड शो शुरू होगा, जो लालघाटी से वीआईपी गेस्ट हाउस, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होता हुआ दशहरा भेल मैदान पहुंचेगा.

Exit mobile version