Site icon Yashbharat.com

राहुल का पीएम पर तंज-मोदी भक्त अपने मालिक को सलाह दे कि वे झूठे वादे न करें

rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट करके कहा कि मोदी भक्त अपने मालिक को सलाह दे कि वे झूठे वादे न करें। फ्लैगशिप स्मार्ट सिटी योजना का जिक्र करते हुए राहुल ने लिखा, ‘प्यारे मोदी भक्तों, हमारी स्मार्ट सिटी योजना के लिए आवंटित 9,860 करोड़ रुपयों में से सिर्फ सात फीसदी पैसा ही इस्तेमाल हो सका है, चीन हमें पछाड़ चुका है जबकि तुम्हारे मास्टर हमें खोखले नारे दे रहे हैं।

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो भी शेयर किया, प्लीज इस वीडियो को देखें और उन्हें रोजगार सृजन जैसे जरूरी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दें। उल्लेखनीय है कि  मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसे लेकर आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय बेहद चिंतित है। मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के मुताबिक स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चुनी गई 60 स्मार्ट सिटी के लिए सरकार ने 9860 करोड़ का फंड जारी किया हैं, लेकिन अब तक सिर्फ सात फीसदी यानी 645 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने जारी किए आकड़े
करीब 40 शहरों में से प्रत्येक को 196 करोड़ रुपए जारी किए गए जिसमें से अधिकतम 80.15 करोड़ रुपए अहमदाबाद ने खर्च किये हैं, इसके बाद इंदौर (70.69 करोड़ रुपए), सूरत (43.41 करोड़ रुपए) और भोपाल (42.86 करोड़ रुपए) रहे से यह बात आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों सामने आई है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार से 111 करोड़ पाने वाले शहरों में से वडोदरा ने 20.62 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

सिक्किम के नमची ने 6.80 करोड़ और तमिनाडु के सलेम, वेल्लोर, तंजावुर ने क्रमश: पांच, छह और 19 लाख रुपए का ही काम हो पाया है। स्मार्ट सिटी के तहत अब तक कुल 90 शहर चुने गए हैं। हर एक को 500 करोड़ रुपए दिए जाने हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में यह प्रोजेक्ट अच्छी रफ्तार से चल रहा है। पंजाब, हिमाचल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र में अभी रफ्तार धीमी है। शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल में कहा था कि इस योजना के तहत जारी प्रोजेक्ट अगले साल के मध्य तक दिखने लगेंगे। इस योजना में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शहरों को केंद्र सरकार अगले साल जून में स्मार्ट सिटी अवॉर्ड भी देगी।

Exit mobile version