राहुल और कुलदीप का शानदार प्रदर्शन, भारत की इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत

मैनचेस्टर। केएल राहुल के धमाकेदार नाबाद शतक (101) और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी (24/5) की मदद से भारत ने मंगलवार को पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। जोस बटलर के अर्द्धशतक (69) की मदद से इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 10 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और शिखर धवन (4) पहले ही ओवर में डेविड विली की गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठे थे। राहुल ने आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पांचवीं फिफ्टी है। वे 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे। आदिल रशीद ने रोहित शर्मा (32) को कप्तान इयोन मॉर्गन के हाथों झिलवाय। रोहित ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 123 रन जोड़े। विराट ने जैसे ही 8 रन पूरे किए, वे दुनिया में सबसे तेजी से 2000 अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Exit mobile version