जबलपुर (यशभारत)। आज गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद हैं। कल द्वितीय शनिवार होने के कारण बैंक बंद थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते जिला प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि कल शनिवार को बैंक अपने समय पर चालू रहेंगे।
कलेक्टर भरत यादव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अभी शासन की योजनाओं का पैसा लोगों तक पहुंचना है वह पहुंचना चाहिए ऐसे में लगातार दो दिन बैंक बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अगले दिन रविवार था। ऐसे में कल बैंक चालू रहेंगे जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

