Site icon Yashbharat.com

राहत: आज 70 लाख के पार होगा संक्रमितों का आंकड़ा, लेकिन एक्टिव केस 9 लाख से कम हुए

images 71

Corona देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 69.77 लाख हो गया है। यह आज 70 लाख के पार हो जाएगा, लेकिन राहत की बात है कि एक्टिव केस घटकर नौ लाख से कम हो गए हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि नए केस से ठीक हो रहे मरीजों का आंकड़ा लगातार ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को देश में 73 हजार 220 नए केस आए, जबकि 82 हजार 292 मरीज ठीक हो गए। यह लगातार 20वां दिन था, जब नए केस 90 हजार से नीचे रहे। इससे पहले 16 सितंबर को नए केस का आंकड़ा 97 हजार 860 के पीक तक गया था।

17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस चलाई जाएगी
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- तेजस एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से फिर से चलाई जाएगी। हाई स्पीड ट्रेन लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलती है। यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए मुंबई में अंधेरी में एक अतिरिक्त ठहराव होगा। सफर के दौरान यात्रियों को मास्क और फेस शील्ड पहनना होगा। आरोग्य सेतु ऐप रखना भी जरूरी होगा। सभी यात्रियों को कोविड-19 सुरक्षा कीट भी दी जाएगी। इसमें हैंड सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स और फेस शील्ड होगा।

. मध्यप्रदेश
शुक्रवार को 1607 केस आए, 2200 मरीज ठीक हुए, जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 43 हजार 629 केस आ चुके हैं, 1 लाख 24 हजार 887 लोग ठीक हो चुके हैं, 16 हजार 168 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जबकि 2574 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version