Site icon Yashbharat.com

राहत: आज पेट्रोल 30 पैसे तो डीजल 27 पैसे हुआ सस्ता

petrol

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से अब राहत मिलने लगी है। पिछले हफ्ते से लगातार तेल के दामों में कमी आ रही है और यह कमी सोमवार को भी जारी रही।

आज दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता हुआ वहीं डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ इसके बाद राजधानी मे पेट्रोल 81.44 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 74.92 रुपए मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.91 रुपए लीटर है जबकि डीजल 78.54 रुपए मिल रहा है।

इस तरह देखा जाए तो जनता को कुल पांच रुपये प्रति लीटर की राहत मिली। हालांकि, तब से अब तक लगातार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं उससे वह कटौती लगभग पूरी ही हो गई है।

Exit mobile version