Site icon Yashbharat.com

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के सीने में तकलीफ, आर्मी अस्पताल में करा रहे हैं इलाज

ramnathkovind

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्‍पताल ले जाया गया है। राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार को सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद यहां सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल ने बताया कि उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

हालांकि, दर्द की वजह क्‍या है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, ‘भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’

Exit mobile version