Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के स्टेट कोऑर्डिनेटर ने किया निरीक्षण

IMG 20210310 WA0035

राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक माह का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश प्रत्येक जिले को प्राप्त हुए है ।जिसके अंतर्गत जिन भी हितग्राही का कार्ड नहीं बना है उनको चिन्हित कर उनका निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा ।

सम्पूर्ण देश में सीएससी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने है जिसके अंतर्गत अभी हितग्राही से जिनका नाम है उनसे सीएससी संचालक निर्धारित शुल्क 30 रुपए लेकर आयुष्मान कार्ड बनाते थे।

विगत दिवस भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सीएससी ई गवर्नेंस के बीच हुए साझा समझौते के अनुसार अब समस्त आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जायेंगे ।

राज्य सरकार का एक माह का आपका आयुष्मान आपके द्वारा योजना

राज्य सरकार ने कोरोना को देखते हुए समस्त जिलों में आपका आयुष्मान आपके द्वार* योजना को प्रारंभ किया है जिसके अंतर्गत सीएससी और स्वास्थ्य विभाग मिलकर अधिक से अधिक लोगो का आयुष्मान कार्ड में पंजीयन करेगा , पंजीयन उपरांत उनका आयुष्मान कार्ड हितग्राही के बताए पते पर पोस्ट द्वारा आएगा।

इसी क्रम में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी के राज्य कोऑर्डिनेटर वीर प्रताप जी ने जिले का दौरा किया जिसमे सीएससी संचालकों के केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया तथा प्रगति की समीक्षा की

कटनी में अभी तक 343004 कार्ड बने है जिसके लिए सीएससी स्टेट मैनेजर उपेन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रबंधक अभिषेक दुबे, जिला आयुष्मान मित्र अनिल उपास्थित रहे , स्टेट मैनेजर उपेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सीएससी संचालक निशुल्क पंजीयन करेंगे जिसके बदले उन्हें सीएससी के द्वारा प्रति कार्ड पंजीयन का भुगतान सीएससी से होगा ,अब हितग्राही से कोई शुल्क नहीं लेना है ।

साथ ही कार्ड पंजीयन के उपरांत आयुष्मान गोल्डन कार्ड हितग्राही के पते पर आएगा , अत्यंत आवश्यक केश में हितग्राही सीएससी से ही या सरकारी हॉस्पिटल से कार्ड निकलवा सकता है ।

Exit mobile version