गुरदासपुर। बटाला के गांव गुजरपुरा की रहने वाली कराटे खिलाड़ी कुलदीप कौर ( 25 ) ने आत्महत्या कर ली । मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि करीब 4 महीने पहले गांव में कुलदीप कौर और उसकी मां के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी
जिसके बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन मामले में कोई ठोस करवाई नहीं की। पुलिस जांच के चलते ही आरोपियों की तरफ से मिल रही धमकियों से दुखी होकर कुलदीप कौर ने आत्महत्या कर ली। मृतक कुलदीप कौर राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी थी और इसका बड़ा भाई फौज में अपनी सेवाएं दे रहा है।

