Site icon Yashbharat.com

राशि के अनुसार करें मां भगवती की पूजा, मनोकामनाएं होंगी पूरी

nvratri

श्राद्ध पक्ष के समाप्ति के साथ ही नवरात्रि का भी प्रारंभ हो गया है। माता को समर्पित 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माता के नौ रुपों की विशेष पूजा की जाती है। इसमें प्रत्येक दिन एक देवी को समर्पित होता है जो कि अपने भक्तों का अभीष्ट सिद्ध कर अनुग्रहीत करती हैं। वैसे तो मां दुर्गा की पूजा किसी भी रूप में करने पर मां को स्वीकार होता है लेकिन अगर आप अपनी राशि के हिसाब से पूजा-पाठ करें तो वह आपके लिए विशेष उपयोगी हो सकता है।

मेष राशि

यदि मेष राशि के लोग स्कंद माता की विशेष पूजा करें तो उनके सपने जल्द ही पूरे हो सकते हैं।

वृषभ राशि

यदि इस राषि चक्र के लोग माता के महागौरी स्वरुप की विशेष पूजा करें तो उन्हें वांछित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को माता के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा करने से सभी प्रकार के अज्ञान रुपी अंधकार दूर हो जाते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को माता के शैलपुत्री रुप करा पूजन-अर्चन करनी चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को मां कुष्मांडा को विधि-विधान से पूजन करने पर धन, पद, प्रतिष्ठा को प्राप्त कर सकते हैं

कन्या राशि

कन्या राशि वाले मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। इससे उन्हें विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोग मां के महागौरी स्वरुप का पूजन करें। इसे करने से वे विशेष परिणाम प्राप्रत कर सकते हैं

धनु राशि

धनु राशि के लोग मां चंद्रघंटा की पूजा करें। माता की विशेष कृपा होगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों का मां के कालरात्रि स्वरूप का पूजन करना सर्वोत्तम माना जाता है। इससे उनके पद- प्रतिष्ठा, धन-धान्य में वृद्धि होती है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग भी मां कालरात्रि का पूजन करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोग मां चंद्रघंटा की पूजन को कर सुख-समृद्धि व धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version